फार्मेसी में पाइट की रितिका बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
BOL PANIPAT : समालखा – पाइट कॉलेज में बी फार्मेसी कर रहीं रितिका ने पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में पहला स्थान हासिल किया है। रितिका के साथ ही रिषिका, प्रगति ने चौथा और स्वाती ने सातवां स्थान हासिल किया। चारों छात्राओं को कॉलेज में सम्मानित किया गया। वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि फार्मेसी सेक्टर में करिअर की असीम संभावनाएं हैं। कोविड के बाद जिस तरह से मेडिकल क्षेत्र में बदलाव आ रहे हैं, भारतीयों के पास अवसर ही अवसर हैं। फार्मेसी के बाद जॉब के साथ स्वरोजगार भी किया जा सकता है। बेटियों ने दिखा दिया है कि वे हर क्षेत्र में अव्वल रह सकती हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ.गौरव अग्रवाल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी भी मौजूद रहे।

Comments