Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी कॉलेज ने किया स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 31, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इस अभियान का शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पार्षद विजय जैन ने किया। उन्होंने बताया कि पीकेजी कॉलेज माननीय प्रधानमंत्री के मनोअभिष्ट स्वच्छ भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पीकेजी कॉलेज हर महीने पृथक–पृथक स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित करवाता रहता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष प्रोफेसर नीरज कुमार, डीन ने विजय जैन का फूल माला पहना कर हार्दिक अभिनंदन किया। तत्पश्चात रमेश अहलावत, रजिस्ट्रार और दीपक शर्मा, मैनेजर डीडीयू ने उनका अभिनंदन किया।

इस स्वच्छता कार्यक्रम में 25 सफाई कर्मचारी, 35 कॉलेज स्टाफ और 156 छात्रों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पानीपत बसस्टैंड पुल के नीचे, सरकारी हॉस्पिटल के बाहर, बस स्टैंड आंतरिक परिसर और बाहर का क्षेत्र पूरी तरह से साफ किया। सभी छात्रों ने स्लोगन बोल–बोल कर सामान्य लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक नैन और कपिल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गौरव जैन, चेयरमैन और डा. डीके राजोरिया, डायरेक्टर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सफाई कर्मचारियों, स्टाफ और छात्रों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विकास बुरा, ललित शर्मा, मुकेश कुमार, अंजली, सुरेंद्र बाजवा, निशा, रितेश आदि उपस्थित रहे।

Comments