Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला कारागार में की गयी पौधा रोपण अभियान की शुरुआत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 16, 2022 Tags: , , , , , ,

बंदियों के चहुंमुखी विकास की ओर जमना ऑटो

बोल पानीपत ,16 अगस्त। जिला कारागार में जमना आटो कंपनी की तरफ़ से आज पानीपत जेल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कंपनी की ओर से 200 फलदार पौधे प्रदान किए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अमित शर्मा ने पौधा लगाकर पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया । इसके इस अवसर पर जेल अधीक्षक देवी दयाल एवं जमुना आटो कम्पनी की सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संयम मराठा ने भी पौधा रोपण किया।
पौधा रोपण कार्यक्रम के उपरांत कंपनी के प्रतिनिधियों ने बंदियों को खेल कूद का सामान भी वितरित किया और उन्हें खेलकूद, पुस्तकें पढ़ने, रोज़गार संबंधित प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित भी किया।

प्रतिनिधियों ने जेल में हरे कचरा को खाद में परिवर्तित करने हेतु केंचुआ खाद बनाने की पिट भी निर्मित कराईं । सयम मराठा ने बताया कि जेल के कुछ बंदियों को खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उच्च क्वालिटी की खाद का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर
मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम अमित शर्मा ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा दी गई सभी सुविधाओं का हर बंदी लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि हर बंदी अपने सकारात्मक विचार रखें ताकि भविष्य में अच्छे जीवन की कल्पना की जा सकें। जेल अधीक्षक देवी दयाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में 18 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की तीन माह की ट्रेनिंग उपरांत सर्टिफ़िकेट भी बाटे गए।

Comments