Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


अवैध खनन का कार्य करने वालो का किसी भी सुरत में नहीं बख्शा जायेगा: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 31, 2025 Tags: , , , , ,

-अवैध खनन करने वालों के वाहन सीज, 4 लाख 30 हजार का किया गया जुर्माना

BOL PANIPAT , 31 मार्च। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पाण्डुरंग के निर्देश पर व उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम द्वारा भृषक प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे जिले में अवैध खनन रोकने को लेकर चौकसी बरती जा रही है। संयुक्त टीम के सदस्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं।
जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि सोमवार को गोयलाकलां के पास अवैध रूप से दो ट्रेक्टर-ट्रालियों को अपने कब्जे में लिया व उन्हें आवश्यक कार्यवाही करने के बाद सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पर कुल 4 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। इस मौके पर एएसआई अनिल, अशोक, खनन रक्षक नितेश आदि मौजूद रहे।

Comments