Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


लंबे जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 अगस्त। एन सी मेडिकल कॉलेज, इसराना के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा शनिवार को शांति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फ्री हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त डा वीरेंद्र कुमार दहिया ने  करते हुए कहा कि एनसी मेडिकल कॉलेज लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे रहा हैं। क्षेत्र के लोगों का इसको भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रशासन भी इनके सहयोग के लिए तत्पर रहता है। इस मौके पर उपायुक्त ने  कॉलेज व राजकीय विद्यालय बलाना के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत करते हुए सभी को एक एक पेड़ लगाने का आहवान किया। उन्होंने कहा स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ पौधे लगाने बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एन.सी. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजऱ जनरल डाक्टर पी.के. सिंह व डाक्टर कमलजीत सिंह प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने हैल्थ चैकअप कैंप का सफ़ल संचालन किया।
इस हैल्थ चैकअप कैंप में एन सी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ व अनुभवी डाक्टरों, मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, आंखों व नाक कान गला, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा चर्म रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। कैंप में 277 मरीजों की मुफ्त जांच की और उन्हें दवाइयां वितरित की गई। भूपेन्द्र सिंह हेड मास्टर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलाना एवं श्री. स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका के लिए ओम प्रकाश सरपंच गांव बलाना का विशेष सहयोग रहा।
विदित रहे कि एन सी मेडिकल कॉलेज इसराना ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर छ: गांव जैसे बलाना, बांध, जोंधन कलां, सुताना, ब्राह्मण माजरा एवं डाहर अडोपट  किए हैं। एमबीबीएस छात्रों को ग्रामीण अंचल में गांवों में रहने वाले परिवारों को फैमिली एडोपशन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक एमबीबीएस छात्र को पांच – पांच परिवार अलॉट किये हैं।

Comments