Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


टोल प्लाजा के पास पैदल जा रहे युवक से मोबाइल व पर्स छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के नजदीक सेक्टर 18 में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन व पर्स छीनने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शुक्रमपाल व अमित निवासी अदियाना व मोहित निवासी पट्टीकल्याणा हाल किरायेदार भारत नगर के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी शुक्रमपाल व अमित को अदियाना गांव से गिरफ्तार किया। और दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी मोहित को पुरानी सब्जी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मिलकर 5 जुलाई की देर शाम सेक्टर 18 में टोल प्लाजा के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से एक मोबाइल फोन व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में शहनवाज आलम निवासी शाहपुर टोपी वैशाली बिहार हाल किरायेदार सेक्टर 18 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी शुक्रमपाल को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था व आरोपी अमित व मोहित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। वीरवार को रिमांड अवधी पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना सेक्टर 13/17 में शहनवाज आलम निवासी शाहपुर टोपी वैशाली बिहार हाल किरायेदार सेक्टर 18 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 5 जुलाई की देर शाम करीब 9:30 बजे ढाबे पर खाना खाकर कमरें पर लोट रहा था। रास्तें में टोल टेक्स के नजदीक अज्ञात व्यक्तियों ने उससे मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। पर्स में उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, रिफाइनरी का गेट पास इत्यादी दस्तावेज थे। थाना सेक्टर 13/17 में शहनवाज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments