Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी में वर्षा और रूपाली ने पाया प्रथम स्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बी.कॉम प्रथम वर्ष में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में 6 टीम द्वारा भाग लिया गया | इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है और इस तरह के कार्यक्रम बच्चों का हौसला बढ़ाते हैं | वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता व सृजनात्मकता का विकास होता है | इस प्रतियोगिता में वर्षा व रूपाली की टीम ने प्रथम स्थान , खुशी व आयुषी की टीम ने द्वितीय स्थान , व दीपा व ज्योति की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता का संचालन बी.कॉम प्रथम वर्ष की मेंटर रितिका जताना द्वारा किया गया |

Comments