पीपीटी (PowerPoint) प्रतियोगिता में प्राची एवं चेल्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विपणन प्रबंधन विभाग की ओर से “डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय के विकास में कैसे सहायक है” विषय पर पीपीटी (PowerPoint) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं को अपने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में व्यवसाय को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। सोशल मीडिया, वेबसाइट, ई-मेल और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए व्यवसाय अपने उत्पादों और सेवाओं को कम समय में अधिक लोगों तक पहुँचा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में व्यवसाय को सफल बनाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इसके माध्यम से व्यवसाय अपनी पहचान को वैश्विक स्तर तक पहुँचा सकते हैं और ग्राहकों के साथ सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के आधुनिक दौर में डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय की वृद्धि का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है। इसके माध्यम से व्यापारी कम समय और कम लागत में अधिक से अधिक लोगों तक अपने उत्पाद और सेवाएँ पहुँचा सकते हैं, जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी सहायता मिलती है।” विपणन प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम मदान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान और प्रस्तुति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों को समझने और उन्हें व्यवहारिक रूप से अपनाने की प्रेरणा मिलती है। निर्णायक मंडल की भूमिका साक्षी मुंजाल, रूबी, अनु ने निभाई। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन सोनिया विरमानी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची एवं चेल्सी, द्वितीय स्थान प्रियांशु एवं वंशिका, तृतीय स्थान रोहित एवं महक और सांत्वना पुरस्कार सौरभ ने प्राप्त किया।

Comments