Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


नन्ही परियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 13, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग की ओर से आज विशेष  प्रार्थना सभा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएऔर स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अनाया, काशी, जान्वी ने  देशभक्ति से परिपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति दी। मानवी, सृष्टि, पाविका ने फैंसी ड्रेस के द्वारा वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नन्ही कलियों ने विभिन्न गतिविधियों से यह संदेश दिया कि स्वाधीनता सभी के लिए अमूल्य है। अनेक वीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। आज  के कार्यक्रम के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस की शिक्षाओं को याद किया गया। कनिष्का  ने अपनी मधुर आवाज में संस्कृत देशभक्ति गीत से सभागार को वीर भक्ति रस से भर दिया। इस अवसर पर जूनियर विंग का सारा स्टाफ बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा एवं जूनियर विंग प्रभारी रितु गोयल  ने विद्यार्थियों  को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि राष्ट्र की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। हमें शुद्ध भावना से देश हित के लिए  कार्य करना चाहिए। आज का दिन बहुत शुभ है। क्योंकि आज ही के दिन हम पराधीनता की बेड़ियों से स्वतंत्र हुए थे। इसीलिए हमें आजादी दिलाने वाले  वीर शहीदों का सदैव आभारी रहना चाहिए।

Comments