प्रदीप उपाध्याय बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता।
BOL PANIPAT , 7 मई : प्रदीप उपाध्याय को अखिल भारत हिन्दू महासभा का प्रदेश मीडिया प्रभारी ब प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो प्रदीप उपाध्याय सामाजिक , धार्मिक ब सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है। प्रदीप उपाध्याय सनातन हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष, अखिल भारतवर्ष नाथ समाज समाज के प्रदेश सचिव पर कार्य कर रहे। जिला मीडिया सह प्रभारी भाजपा रहे है। अब जिला मीडिया संपर्क प्रमुख के पद कार्य कर रहे है। प्रदीप उपाध्याय ने कहा की संगठन की निष्ठा से सेवा करूंगा ।
हिंदू धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना भरपूर योगदान दूंगा। प्रदीप ने कहा की गौ पालन के लिए लोगो को प्रेरित किया जाएगा व गौ रक्षा पर बल दिया जाएगा । उन्होंने ने संकल्प व्यक्त किया की गुरुकुल पद्धति पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई । उनके निवास पर बधाई देने वालों में उमेश पांडे अमरदीप सनातनी ,पवन कुमार सनातनी ,विजय सनातनी विशेष रूप में उपस्थित रहे इसके अलावा अनेको सनातनियों का तांता लग गया।

Comments