अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 21 जून के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियां: अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज
-योग दिवस की तैयारियों में रखा जा रहा कमान योग प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान
-6 को ब्लॉक स्तर पर व 8 को जिला स्तर पर होगा योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT , 4 जून। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11 वें संस्करण की तैयारी आयुष विभाग द्वारा की जा रही है। इसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसमें 45 मिनट योगासन लॉजिंग प्रैक्टिस व प्राणायाम क्रिया पर दिया जा रहा विशेष ध्यान।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि योग न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति और एकाग्रचित करता है। योग के अभ्यास से शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बार 11वीं बार योग दिवस मनाया जाएगा।
जिला योग कॉर्डिनेटर डॉक्टर संजय राजपाल ने बताया कि 6 जून को नगर निगम के पालिका बाजार ग्राउंड में निगम के कर्मचारियों को व पुलिस लाइन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को योग शिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा व इसी कड़ी में 9 को एचएसवीपी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला योग कॉर्डिनेटर ने बताया की 6 जून को सभी ब्लॉक में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा व 8 जून को जिला योग आसन प्रतियोगिता शिवाजी स्टेडियम में की जाएगी।

Comments