नगर कीर्तन व लाईट–एंड–साउंड शो की तैयारियां पूरी: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी शताब्दी दिवस पर आयोजित यात्रा 12 बजे पहुंचेगी पानीपत टोल
19 नवंबर को पानीपत में भव्य नगर कीर्तन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
BOL PANIPAT : 18 नवंबर। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस पर जिला पानीपत में श्रद्धा और सम्मान के साथ भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। डॉ दहिया ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता और सबके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी शहादत पूरे विश्व के लिए बलिदान और साहस की अनोखी मिसाल है।
डॉ. दहिया ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने जबरन धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की। इसी कारण उन्हें ‘हिन्द की चादर’ कहा जाता है। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को सत्य, निडरता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने बताया कि 350 साला शहीदी शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन 19 नवंबर (बुधवार) सुबह 10:00 बजे इसराना साहिब से आरंभ होकर पानीपत टोल पार स्थित रॉयल गार्डन (नजदीक पेट्रोल पम्प) तक पहुंचेगा।
डॉ दहिया ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत पर आधारित लाईट एंड साउंड प्ले भी बुधवार शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित होगा। इसका स्थल आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम, जी.टी. रोड, रहेगा।
उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि यह कार्यक्रम समूह जत्थेबंदियाँ, सिंह सभाएं और विभिन्न सभा-सोसाइटीयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है

Comments