दुनिया में भारत देश का सम्मान बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा : महिपाल ढांडा
BOL PANIPAT , 23 दिसंबर। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव राजाखेड़ी व कुटानी में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा तब भारत विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा। इस यज्ञ में हम सब ने मिलकर अपनी आहुति डालनी है।
उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से विकसित भारत का संकल्प लिया है। उसके लिए हमें स्वयं अपने लोगों को सक्षम करना होगा। अपने देश की मौजूदा समस्याओं को दूर करना होगा।भारत के लोगों को दक्ष बनना होगा तब हम दुनिया में भारत देश का रुतबा बढ़ा सकेंगे।
महिपाल ढांडा ने कहा कि दुनिया में भारत देश का सम्मान बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड लोगों को अपना परिवार मानते हैं और चाहते हैं कि यह लोग किसी भी मामले में दुनिया से ना पिछड़े बल्कि दुनिया में आगे बढ़े और तरक्की करें। इसके लिए हम सबको आपस में मिलजुल कर काम करना हुआ।

पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सीधे तौर पर नागरिकों से जुडऩा है। लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इस तरह से सरकारी सुविधा उनके द्वारा तक पहुंचेंगी। आज पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए जा रहे हैं और आयुष्मान कार्ड के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है धीरे-धीरे गांव की सभी समस्याएं समाप्त होगी। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने इस मौके पर उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई और उनकी समस्याएं भी सुनी उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की जो समस्याएं त्वरित निवारण करने की हैं उनका समाधान किया जाए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार डीडीपीओ सुमित चौधरी इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments