पंजाबी ब्राह्मण सभा के 6वें परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया।
BOL PANIPAT (23 दिसम्बर) पंजाबी ब्राह्मण सभा की एक मीटिंग आज आदर्श कालोनी स्थित भगवान परशुराम मन्दिर में हुई। जिसमें रविवार को होने वाले 6वें परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। मीटिंग की शुरूआत गीता पाठ से हुई। तत्पश्चात प्रधान पिंकल शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में व्यक्ति समाज से अलग होता जा रहा है। इसी को देखते हुए पंजाबी ब्राह्मण सभा द्वारा परिवार मिलन समारोह की संकल्पना की गई। इसी कड़ी में 6वाँ परिवार मिलन समारोह कल दिनांक 24 दिसम्बर दिन रविवार को हैदराबादी रामलीला ग्राउण्ड में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर के विधायक प्रमोद विज एवं उनकी धर्मपत्नी नीरू विज होंगे तथा ज्योति शर्मा व जोगिन्द्र पाल शर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गोें के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, डा. महेन्द्र शर्मा, सोनू शर्मा, संजय शर्मा, ईश शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश शर्मा, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments