प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के शिमला से देशवासियों को किया सम्बोधित. लघु सचिवालय में किया गया सीधा प्रसारण.
विधायक महिपाल ढांडा व डीसी सुशील सारवान ने की शिरकत.
BOL PANIPAT , 31 मई। जून, जुलाई और अगस्त में बीपीएल कार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा और जिन लोगों की आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम है। उनके घर पर ही बीपीएल कार्ड बनाकर भेजने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस पर काम करना शुरू कर दिया गया है। यह बात पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिमला से दिए गए सम्बोधन की विडियो कांफ्रैंसिंग में उपस्थित विभिन्न लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ऐसे वंचित लोगों को प्रदेश सरकार ने लाभार्थी बनाया है जिनकी आर्थिक स्थित अच्छी नही थी और प्रदेश सरकार ने अंत्योदय की भावना से काम करते हुए एक लाख 80 हजार तक की आय वाले परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि, उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और अमरूत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन-वन राशनकार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी अनेकों योजनाओं ने गरीब परिवार के उत्थान का काम किया है।

महिपाल ढांडा ने कहा कि बैंकों में खाते खोलकर उन खातों में सीधे तौर पर लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार कम हुआ है। कोरोनाकाल में जिस तरह से सरकार ने गरीबों के दर्द को समझकर राशन देने का काम किया उससे गरीब लोगों के घरों में रोजी-रोटी चलने का काम हुआ है। यही नहीं एक राष्ट्र एक राशनकार्ड से भ्रष्टाचार कम हुआ है और डीपो होल्डरों की मनमानी पर रोक लगी है। अब कोई भी लाभार्थी पूरे देश में कही से भी अंगूठा लगाकर राशन ले सकता है।
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए एक सप्ताह के अन्दर लाभार्थी को शगुन राशि दी जाती हे ताकि वह उस राशि से वह परिवार अपनी बेटी की शादी के कई काम निपटा सके। इन योजनाओं से गरीब परिवारों का आर्थिक स्तर मजबूत हुआ है। पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय मेले लगाए गए ताकि लोग स्वरोजगार की तरफ प्रेरित हो सके और उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेन्द्र ढूल, सीटीएम राजेश सोनी भी उपस्थित थे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी विवेक चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

Comments