डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने 8 अक्तूबर 2025 को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि डीएवी मधुबन में एथलेटिक्स में डीएवी स्पोर्ट्स जोनल स्तर पर हमारे होनहार खिलाड़ियों ने ख्याति अर्जित की। हमें अपने उन विजेता खिलाड़ियों की जीत की एक बार फिर घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है जिन्होंने 5 अक्टूबर 2025 को डीएवी मधुबन में अपने स्कूल का परचम लहराया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके द्वारा प्राप्त पदक से सम्मानित कर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी उपलब्धि के आधार पर ही भविष्य में आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर हासिल होगा। हमें अपने बच्चों पर गर्व है। स्कूल इन्हीं उपलब्धियाँ के आधार पर अपने नन्हें-नन्हें क़दमों से ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार बच्चों के विकास हेतु प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम–
रुद्र डिस्कस थ्रो एवं चिराग डिस्कस थ्रो और शॉटपुट दोनों में स्वर्ण पदक
•लक्ष्य, लवांश, मोहित, निशांत (विभिन्न) रिले रेस में स्वर्ण पदक
लड़कियाँ:-
• इशिका, आंचल, जीविका, श्रेया, इशिता, सुप्रिया अंडर-19 विभिन्न प्रकार की रेस में स्वर्ण पदक

Comments