Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्या भारती माडर्न स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 7, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 6 मई, 2023, विद्या भारती माडर्न स्कूल, खादी आश्रम, जी टी रोड, पानीपत में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर, नेशनल  फैडेृशन  ऑफ अर्बन को-ओपरेटिव बैंक एवं क्रेडिट सोसाईटीज, चेयरमैन हरियाणा राज्य को-ओपरेटिव बैंक  फैडेृशन, अन्य कई ट्रस्टों के अध्यक्ष तथा सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। स्कूल की डायरेक्टर निर्मल दत्त द्वारा उनका कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में खेल-कूल, दिया मेकिंग, हिन्दी व अंग्रेजी लेखन, मेहंदी लगाना, कविता पाठन, भाषण प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिस्पर्धायिओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गये। इस दौरान कुल 226 ईनाम एवं 90 मैडल वितरित किये गये।
अपने अध्यक्षीय भाषण में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को बधाई एवं आर्शीवाद दिया गया तथा उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा सच्ची लगन, ईमानदारी एवं कड़ी मेहनत से सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि शिक्षा के साथ-2 अन्य गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में भागीदारी अवश्य करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, एवं आपके गुणों का विकास होता है। गणित प्राध्यापक श्री विक्रम द्वारा शाल  भेंट  करके अध्यक्ष जी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर निर्मल दत्त ने कहा कि बच्चे अपने बल पर मेहनत करके आगे आयें और महान पुरूषों से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें।
प्रिंसिपल कुमारी आशा द्वारा अध्यक्ष का कार्यक्रम के लिए समय देने के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Comments