Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


साक्षरता और अंक ज्ञान के बिना तरक्की संभव नहीं: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at June 12, 2023 Tags: , , , ,

-जिला स्तरीय जनभागेदारी सम्मेलन में उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित
-स्कूल परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का उपायुक्त ने किया अवलोकन

BOL PANIPAT , 12 जून।  हरियाणा सरकार के निपुण हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए जी-20 के तहत एसडी विद्या मंदिर स्कूल, सिटी में सोमवार को  जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय जनभागेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बतौर मुख्यातिथि दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को बराबर के अवसर मिलने चाहिये। साक्षरता और अंक ज्ञान के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। इसके बिना हमारी तरक्की संभव नहीं है। जनभागेदारी का उद्देश्य साक्षरता को बढ़ावा देना और उनका अनुमोदन करना है।
  उपायुक्त ने कहा कि हम इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लें। उपायुक्त ने सम्मेलन में गणित के फार्मूलों के महत्व पर प्रकाश डाला व स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग द्वारा उपायुक्त को स्मृति चिन्ह व पौधे देक र सम्मानित किया गया।
   उपायुक्त ने कहा कि जी-20 के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी करते हुए बच्चे के सीखने के स्तर को आगे बढ़ाना है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए कुछ आवश्यक गतिविधियां भी चयनित की गई है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता को लेकर जनभागीदारी सम्मलनों, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों, सेमिनारों सहित अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
   इस जिला स्तरीय जनभागीदारी कार्यक्रम में लो कॉस्ट टीएलएम प्रदर्शनी, बेस्ट टीचर मेंटर अवार्ड, पैनल वार्तालाप आदि का भी आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहाड़ा प्रतियोगिता, प्रिंट रिच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, डीपीसी सरोज बाला, डिप्टी डीईओ रचना, डिप्टी डीईओ राजबीर सिंह, विक्रम सहरावत, राकेश गौस्वामी, करनाल की अध्यापिका सोनिया के अलावा ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, संकुल समन्वयक व विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

Comments