Friday, June 19, 2026
Newspaper and Magzine


कर्मचारियों को व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्रदान किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जून। उपायुक्त एवं रैडक्रॉस प्रधान डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पानीपत द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। विगत 16 जून से  प्रवक्ता प्रदीप द्वारा सूर्या ओवरसीज, जाटल रोड, पानीपत के 15 कर्मचारियों को व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।  

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति या घटना उपरांत घायल एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कैसे जल्दी हस्पताल पहुंचा सकते है, मौके पर किसी भी चोटिल व्यक्ति के शरीर से बहने वाले खून को कैसे रोक सकते है, के साथ सबसे ज़रूरी ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसकी सांसे रुक गयी हो या बंद हो गयी हो को सी.पी.आर की मदद से पुन: चालू करना सिखाया गया। इसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता क्योंकि इससे हार्टअटैक, बिजली का करंट लगने, पानी में डूबने, धम घुटने जैसी घटनाओं से व्यक्ति को सांस नहीं आ रही को दोबारा चालू किया जा सकता है और उस व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है।

Comments


Leave a Reply