Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


फायर फ़्लैश होने की दुर्घटना में मारे गए दोनों टेक्नीशियन  के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों के हवाले किया.

By LALIT SHARMA , in Accident Business , at December 8, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी के नेफ्था प्लांट की ई.आर.यू.यूनिट में कैटेलिस्ट लोडिंग/ अनलोडिंग करते समय फायर फ़्लैश होने की दुर्घटना  में मारे गए दोनों टेक्नीशियन  के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।  पुलिस द्वारा परिजनों के बयानों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। गत वीरवार दोपहर बाद रिफाइनरी के नेफ्था प्लांट की ई.आर.यू. यूनिट में कैटेलिस्ट लोडिंग/अनलोडिंग करते समय अचानक आग लगने से ब्लास्ट हो गया। जिसमें जसविंदर पुत्र भजन और राहुल पुत्र जागीर मसीहा वासी गुरदासपुर पंजाब की मौत हो गई थी। जबकि प्रनेश, यशविंद्र और नितेश तीनों आंशिक रूप से  घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था। शुक्रवार को मृतकों के परिजनों के आने के बाद दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी में हुई घटना में मारे गए दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Comments