23 अगस्त को निम्बरी गांव में जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा
BOL PANIPAT , 18 अगस्त। आगामी 23 अगस्त को प्रात: 11 बजे निम्बरी गांव में कूड़ा डालने के स्थान पर उसके सुधार को लेकर निर्माण कार्य, स्वच्छता व मिट्टी भराव इत्यादि रख-रखाव से सम्बंधित कार्य करने के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सिंह ने दी।

Comments