Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सिंह की प्रखर सोच से लाभान्वित होता जन मानस: नगराधीश टीनू पोसवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारी रूचि लेकर तत्काल समस्याओं का करें निदान: एसपी लोकेन्द्र सिंह

-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 70 समस्याएं, उपायुक्त ने कहा हर समस्या का होगा समाधान

-समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची

BOL PANIPAT , 5 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की प्रखर सोच का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। जो लोग निराशा के साये में जीवन जीने को मजबूर थे आज उनके चेहरे पर खुशी की छलक दूर से दिखाई पड़ती है। जनता समाधान शिविर राज्य सरकार का बड़ा व सबको लाभ पहुंचाने वाला कार्यक्रम है। वर्तमान में यह कार्यक्रम जिले के लोगों के लिए आर्कषण का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।
    बुधवार को जिला सचिवालय में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि समस्याओं में देरी का हमारे पास कोई खाता नहीं है। जो भी समस्याएं नागरिक लेकर आ रहे है उनका समाधान करना पूरे प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। इसमें अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। हर अधिकारी को इस जन कल्याण के कार्य में पूरी रूचि के साथ कार्य करना चाहिए।
      एसपी लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याएं इतनी बड़ी है कि उनका समाधान नहीं हो सकता। हर समस्या का समाधान अधिकारियों के पास है। जरूरत है तो सिर्फ उसमें रूचि लेकर उसे ईमानदारी पूर्वक सीरे चढ़ाने की।
    डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि जो समस्याएं समाधान शिविर में आ रही है उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है इस पर हम पूरी मेहनत करके कार्य कर रहे है। उन्होंने शिविर में पहुंची बिजली पैंशन, निगम व अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं के निदान कराने को लेकर संबंधित विभाग को सौंपा। समाधान शिविर में 70 समस्याएं विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई पहुंची।
    प्रार्थी अंजू ने प्रशासन से अनुरोध किया कि वह भादड़ गांव की निवासी है व बीपीएल धारक है। उनके मकान की जर्जर हालत है। स्थिति यह है कि वह मकान कभी भी गिर सकता है। उन्होंने प्रशासन से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान का लाभ दिलवाने की अपील की। नगराधीश ने जिला परिषद के अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।
      यशपाल ने प्रशासन से प्रार्थना की कि हरियाणा परिवहन विभाग की बसें रात 10 बजे से 6 बजे तक फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।
    पाले राम वासी भादड़ ने धोखाधड़ी के मामले को प्रशासन के सामने रखा व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी जांच करें।
    प्रार्थी गुरमीत वासी महावीर कॉलोनी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि मेरे घर के बाहर से 11 हजार वॉल्टेज बिजली की तार गुजर रही है जिससे मुझे भी एक बार करंट लग चुका है। भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से बिजली की तार को हटाने की गुहार लगाई। प्रशासन ने बिजली विभाग एसई को जांच के निर्देश दिए।
    एक अन्य प्रार्थी राजपाल वासी पलहेड़ी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि गांव में गलियों का निर्माण किया जा रहा है। मेरे विरोधी इस निर्माण कार्य में गलि को इस तरह बना रहे है जिससे मुझे नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से उक्त निर्माणधीन गलियों का निरीक्षण करवाने की अपील की। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश ने मामले की सुनवाई के बाद प्रार्थी को आगामी कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया।
      इस मौके पर डीटीओ हजारा सिंह, कृषि विभाग के डीडीए डॉ.आत्मा राम गौदारा, पशुपालन विभाग के डीडीए डॉ. संजय आंतिल,एलडीएम राजकुमार, डीएसओ धरेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा,आईटीआई के प्रिसीपल डॉ. कृष्ण, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता सावित पानू, पशु पालन विभाग के एसडीओ श्रीभगवान, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, आरओ प्रदूषण बोर्ड भूपेन्द्र चहल, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments