Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


13 अगस्त 2024 से चल रहा है पायथन सर्टिफिकेट कोर्स.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी महाविद्यालय के भौतिकी विभाग और कौशल विकास केंद्र के सहयोग से 30 घंटो का पायथन सर्टिफिकेट कोर्स 13 अगस्त 2024 से चल रहा है। यह कोर्स छात्रों को पायथन प्रोग्रामिंग भाषा में विशेषज्ञता हासिलकरने का अवसर प्रदान करेगा। कॉलेज के प्राचार्य डा.अजय कुमार गर्ग ने चल रहे कोर्स की प्रगति पर चर्चा की वविद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया| उन्होंनेशुभकामनाएं देते हुए कहा कि पायथन प्रोग्रामिंग भाषा सिखने का छात्रों के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है| इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों के लिए न सिर्फ रोजगार बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी उत्पन्न करते हैं| भौतिकी विभाग की अध्यक्षा सोनिया व कौशल विभाग के संयोजक अजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी| यह कोर्स विद्यार्थियों को डॉ. चेतना नरुला द्वारा सिखाया जा रहा है| कोर्स के कुशलता पूर्वक संचालन में अशवनी व कौशल समन्वयक शालू का योगदान रहा|

Comments