Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा एम.एस.सी. प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यार्थियों ने NET के Logical aptitude & Reasoning के प्रश्न  पूछे गए | इस प्रतियोगिता में 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भविष्य में बहुत ही सहायक साबित होगी | 

डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि एम.एस.सी. के विद्यार्थियों के लिए NET का पेपर बहुत ही महत्वपूर्ण है | उन्हें भविष्य में इस पेपर की तैयारी करनी है जिसमें इस तरह की प्रतियोगिता बहुत लाभदायक  होती है | तथा विद्यार्थियों  में आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होगी | इस प्रतियोगिता में काजल (एम.एस.सी. प्रीवियस) ने प्रथम, अंकित तथा अक्षय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | 

इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. मानसी बंसल द्वारा किया गया | इस अवसर पर प्रो. मनीष, प्रो. सौरव,  प्रो. कोमल, प्रो. दीपाली तथा प्रो. साक्षी मौजूद रहे |

Comments