Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


एनएसएस एनसीसी और संस्कारशाला क्लब द्वारा “घर-घर तिरंगा अभियान” पर रैली निकाली गई।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 12, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी महाविद्यालय में एनएसएस एनसीसी और संस्कारशाला क्लब द्वारा “घर-घर तिरंगा अभियान” पर रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ कॉलेज के सचिव मिगलानी और प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में सभी विद्यार्थियों ने “मेरा देश मेरी जान हर घर तिरंगा अभियान”,  “इंकलाब जिंदाबाद”,  “वंदे – मातरम”,  “जन-जन को बताना है घर-घर तिरंगा लहराना है” के विभिन्न नारे लगाए।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा भारत हमारी शान है हमें अपने तिरंगे का पूरी तरह से सम्मान करना चाहिए। इस तिरंगे में मौजूद तीनों रंगों की अलग-अलग विशेषता है। केसरिया रंग देश की अखंडता को दर्शाता है, सफेद रंग देश के शांति और अमन की भावना को प्रदर्शित करता है, तो हर रंग देश की उन्नत कृषि और हरियाली का परिचय देता है। तिरंगा हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराता है।

भारत सरकार द्वारा चलाए गए “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत हमारे विद्यार्थियों द्वारा पूरे शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसका उद्देश्य यही था जन-जन को घर-घर तिरंगा के बारे में जागरूक करना। एनएसएस के संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि देश इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ लहराने की मुहिम चलाई जा रही है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए तमाम राज्यों की सरकारें भी जुटी हुई है| किसी भी देश की सेना उस देश की आंतरिक और बाहरी संकट से रक्षा करती हैं। सेना के वीर अपना घर परिवार छोड़कर देश प्रेम में अपना जीवन बहा देते हैं तो हमें हर तरह से अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।

एनसीसी के संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार जी ने कहा कि हमारे देश के वीर हर तरह की परिस्थिति में अपने देश की रक्षा करते है| राष्ट्रीय ध्वज किसी भी राष्ट्र के गौरव का प्रतिक चिन्ह होता है। यह देश के इतिहास, संस्कृति, सोच और सम्मान को इंगित करता है। राष्ट्रीय ध्वज का बेहद ही महत्व होता है। भारत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जिसे हर भारतीय नागरिक प्यार करता है और सम्मान करता है।

 संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता ने कहा की जैसा कि हम लोग जानते हैं कि 15 अगस्त 2022 को भारत के आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं इस को ध्यान रखते हुए सरकार देश में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम प्रत्येक राज्य में आयोजित कर रही है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत हम लोग देश के आजादी में जिन्होंने अपना योगदान दिया उसे याद करेंगे इस अवसर पर डॉक्टर मोहम्मद इशाक, प्रोफेसर नीतू भाटिया, प्रोफेसर रितु भारद्वाज, नीरू, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Comments