Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


   विद्यार्थियों ने कार्यशाला में सीखी रोबोट बनाने की तकनीक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 31, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ए.पी.आई.आई.टी कॉलेज के द्वारा एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन हुआ । कार्यशाला में विज्ञानत्रम ज्ञाता ज्योति अरोड़ा ने बच्चों को करियर के विषय में जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु समय रहते ही अपने दिशा को चुनने के लिए समझाते हुए जानकारियां दी और भविष्य में इसके महत्व को बताया । 

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक होते हैं । अतः बच्चे वैज्ञानिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त करके रॉबर्ट आदि के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं । 

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।

Comments