वो मंदिर जहां माताएं-बहनें अजर अमर श्री हनुमान जी को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
BOL PANIPAT : युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी की महिला सदस्यों द्वारा आज आगामी 8 अगस्त दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे श्री संत द्वारा हरि मन्दिर में होने वाले 5वें रक्षाबन्धन पर्व समारोह की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों में जाकर प्रचार किया गया। जिसमें संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि यह संस्था द्वारा 5वाँ कार्यक्रम राखी के अवसर पर किया जा रहा है। जिसमें माताएं-बहनें अजर अमर श्री हनुमान जी को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। उन्होंने कहा कि राखी से एक दिन पहले होने वाले इस कार्यक्रम में बजरंग बली जी को रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही कीर्तन का कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर गीता वर्मा, जयश्री, संगीता जुनेजा, कौशल्या, राज, हरबंस सपड़ा, शीला रामदेव, गीता अरोड़ा, वीना जुनेजा, पूनम मदान, अलका, मीना शर्मा, सुनीता पुंज, आशा कक्कड़, सुमन शर्मा, डिम्पल मिडढा आदि उपस्थित थे।

Comments