Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षाकर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजरों के पदों को भरने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा: रितु चहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 फरवरी। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा सिक्योरिटी स्किल काउन्सलिंग इंडिया लिमिटेड के माध्यम से पानीपत जिला के विभिन्न खण्डों में सुरक्षाकर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजरों के पदों को भरने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 24 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक लघु सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर- 420 में यह भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी पास और जिनकी उम्र 21 से 37 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो तक हो अपने सम्बंधित दस्तावेजों सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर भर्ती शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवा को 350/- रूपये का आवेदन शुल्क भी करवाना होगा। 

Comments