रेडक्रास सोसायटी जरूरतमंद/गरीब व असहाय व्यक्तियों की मदद के लिये प्रयासरत : उपायुक्त एवं रैडक्रास सोसायटी के प्रधान डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
– जिला सचिवालय में 2 जरूरतमंदों को साइकिल वितरित की
BOL PANIPAT , 27 जून। उपायुक्त एंव रेडक्रास सोसायटी के प्रधान डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरुवार को सचिवालय परिसर में दो जरूरतमंदों मास्टर मानिक शर्मा व गुलाम अली को साइकिल उपलब्ध कराते हुए कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी, पानीपत हमेशा जरूरतमंद, गरीब व असहाय व्यक्तियों के लिये मदद हेतु प्रयासरत है और इसी कड़ी में आज मास्टर मानिक शर्मा, जिसके परिवार में उसकी माता व उसके अलावा कोई नहीं है पिछले कई वर्षो से सांइकिलिंग कर रहा है, को साइकिल उपलब्ध करवाई गई है।
विदित रहे कि गुलाम अली बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत-मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा है। उनके पास मजदूरी हेतु जाने के लिए साइकिल तक की भी व्यवस्था नहीं है। उनकी कमजोर माली हालत को देखते हुए साईकिल उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर सचिव गौरव रामकरण, जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द, अन्य अधिकारीगण व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी, पानीपत द्वारा गरीब वा असहाय व्यक्तियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैै। संस्था का उदेश्य सबसे निचले स्तर तक सहायता पहुंचाना है। संस्था द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में रक्तदान शिविरों का आयोजन, नशा मुक्त भारत अभियान बारे जागरूकता, बुर्जुगों हेतु वृद्धाश्रम का संचालन, महिलाओं हेतु सिलाई-कढ़ाई सेंटर का संचालन, युवाओं हेतु कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का संचालन, एड्स के प्रति जागरूकता, युवाओं के हरियाणा परिवहन विभाग में परिचालक व चालक हेतु प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, उद्योग में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को समाज से जोड़ना इत्यादि शामिल है।

Comments