स्वामित्व योजना के तहत बचे हुए काम जल्द पूरे किए जाएं और प्रोपर्टी कार्डो का वितरण करवाना सुनिश्चित करें: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 24 अगस्त। स्वामित्व योजना के तहत बचे हुए काम जल्द पूरे किए जाएं और प्रोपर्टी कार्डो का वितरण करवाना सुनिश्चित करें। यह बात उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपस्थित अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहे। इस वीडियो कांफ्रेंस में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर सहित अन्य विभागों अधिकारी भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि पानीपत जिला में कार्य संतोषजनक है लेकिन जिन लाल डोरा मुक्त गांवों में डीड रजिस्ट्रेशन का कार्य बचा हुआ है उनमें तेजी लाएं और निर्धारित समय में उसे पूरा भी करवाएं।

डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिन प्लाट व मकानों की प्रोपर्टी आईडी बन गई है उनके प्रोपर्टी कार्ड के काम को भी आगे बढाएं। उन्होंने वीडियो कंाफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी, हरियाणा सीमा विवाद को दूर करने के लिए पील्लर तैयार किए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाई जाएगी। यह सारा रिकार्ड सर्वे ऑफ इंडिया के पास है। जिला प्रशासन द्वारा डीड रजिस्ट्रेशन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीडीपीओ सुमित चौधरी सहित विभिन्न तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

Comments