Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने स्ट्रांग रूम को सील करवाया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 10, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मार्च। निगम चुनाव को लेकर गत दिवस मतदान संपन्न हो गया जिसको लेकर देर रात्रि सभी ईवीएम मशीनों को स्थानीय आर्य कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक मनीता मलिक की उपस्थिति में रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने स्ट्रांग रूम को सील करवाया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी भी करवाई गई।
निगम चुनाव को लेकर 12 मार्च को मतगणना की जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर डीएसपी सतीश वत्स, तहसीलदार वीरेंद्र गिल सहित अन्य अधिकारी की उपस्थित रहे।

Comments