Friday, October 30, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा की 60 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा का उत्सव मनाएगा पानीपत।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अक्टूबर। हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को हीरक जयंती के अवसर पर आर्य पीजी महाविद्यालय पानीपत के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। समारोह में हरियाणा की छह दशकों की विकास यात्रा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से भी पानीपतवासी लाइव जुड़ेंगे और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का संदेश सुनेंगे।

डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य के इस ऐतिहासिक उत्सव के साक्षी बनना चाहिए।

इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉक्टर विजय मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply