सरताज के गीतों से होगा नए साल का आगाज. 30 को पानीपत में हेरिटेज इंडिया टूर.
BOL PANIPAT – नए बरस 2026 का स्वागत सतिंदर सिंह सरताज के रूहानी गीतों से होगा। गायक, गीतकार, कवि एवं अभिनेता सतिंदर सिंह सरताज पानीपत में हेरिटेज इंडिया टूर पर आ रहे हैं। 30 दिसंबर को शाम सात बजे समालखा में पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी के ग्राउंड में सतिंदर सिंह सरताज के गीतों की शाम सजेगी। फिरदौस प्रोडक्शन कंपनी के मार्केटिंग हेड अभिषेक गर्ग ने बताया कि सतिंदर सिंह सरताज के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरताज के साथ उनका गीत हिंद की चादर सुना था। इस गीत को यूट्यूब पर अब तक 27 मिलियन से अधिक लोग देख और सुन चुके हैं। सतिंदर सिंह सरताज हेरिटेज इंडिया टूर कर रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के जिलों में वह अपने गीतों से प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। पानीपत में आने से पहले 28 दिसंबर को दुबई में उनकी आवाज गूंजेगी। पानीपत के बाद 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में अपने गीतों से हजारों लोगों को सराबोर करेंगे। पंजाबी मूवी की बात करें तो शायर-2 पर काम चल रहा है।

Comments