Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही रिया और नेहा.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों का विकास करना है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहां की इस बदलते युग में विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना अति आवश्यक है और उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाया और उन्हें इसी तरह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया और नेहा रही। द्वितीय स्थान पर अंजलि और पूजा रही। तृतीय स्थान पर महक और ज्योति रही। सांत्वना पुरस्कार नुसरत और अनु को दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकॉम प्रथम वर्ष की मेंटर प्रो. जागृति रानी द्वारा किया गया।

Comments