Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में सडक़ सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 3, 2026 Tags: , , , , ,

-जिला प्रशासन के बेड़े में शामिल हुई 30 टन क्षमता की हाइड्रोलिक क्रेन

-कंपनी ने उपायुक्त को सौंपी क्रेन की चाबी

-प्रशासन की ट्रैफिक जाम व दुर्घटनाओं से निपटने की दिशा में बड़ी पहल

BOL PANIPAT , 3 फरवरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत सुनिश्चित करने और आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर में 30 टन क्षमता की अत्याधुनिक हाइड्रोलिक क्रेन को औपचारिक रूप से जिला प्रशासन के बेड़े में शामिल किया गया।

यह क्रेन जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप खरीदी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान भारी और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुरंत हटाकर यातायात बहाल करना, ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करना है। साथ ही यह क्रेन शहर को अक्रिमण मुक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

इंडो फार्म कंपनी की ओर से सहायक महाप्रबंधक (सेल्स) शिवांशु बंसल एवं महावीर सिंह, स्टेट हेड हरियाणा ने उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को क्रेन की चाबियां औपचारिक रूप से सौंपीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि 30 टन क्षमता की यह हाइड्रोलिक क्रेन विशेष रूप से भारी वाहनों को हटाने, सडक़ दुर्घटनाओं के बाद तुरंत कार्रवाई करने और ट्रैफिक को शीघ्र बहाल करने में बेहद सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम और सडक़ दुर्घटनाओं की समस्या को प्रशासन पूरी गंभीरता से ले रहा है।

डॉ. दहिया ने बताया कि यह पहल प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके माध्यम से दुर्घटनाओं के समय त्वरित कार्रवाई संभव होगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। हमारा लक्ष्य पानीपत को अतिक्रमण मुक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाना है। जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण पहल से जहां सडक़ सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी, वहीं शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सेक्रेटरी गौरव रामकरण, एसडीओ मैकेनिक धर्मेंद्र,रमेश देशवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments