Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


शोभा यात्रा को लेकर बैठकों का दौर जारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 18, 2024 Tags: , , , , , ,

-ग्राम सचिव देंगे गांव की संस्थाओं को निमंत्रण. निर्बाध रहेगी बिजली सेवाएं
-सांसद संजय भाटिया लगातार कर रहे हैं जिला प्रशासन के साथ समन्वय

BOL PANIPAT , 18 जनवरी। 21 जनवरी को सायं निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर सांसद संजय भाटिया विभिन्न संगठनों को साथ लेकर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं और निरन्तर बैठकों का दौर जारी है।
इसी को लेकर वीरवार देर सायं तक उन्होंने जिला सचिवालय के सभागार में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और निर्णय लिया गया कि गांवों में भी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। इसका जिम्मा ग्राम सचिवों को सौंपा गया है वे वट्ïसअप के माध्यम से ई-निमंत्रण उन सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को देंगे जो गांव से सम्बंध रखती है।
गांवों से लोगों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि यह स्वेच्छा का कार्यक्रम है जिसमें श्रद्धालु अपनी इच्छा से भाग लेंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की कि वे भगवान राम के इस कार्यक्रम में राममयी होने के लिए जरूर पधारें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को बाजार बंद रहेंगे। साथ ही साथ पार्किंग व्यवस्था के लिए भी शुक्रवार सायं तक सूचना सभी लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से दे दी जाएगी। कार्यक्रम में निर्बाद्ध बिजली सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इसके लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से अधीक्षण अभियंता धर्मवीर छिक्कारा ने चार एसडीओ व दस जेई तैनात करने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह एम्बुलेंस की तैनाती रहेगी। यही नहीं पांच मेडिकल कैम्प भी लगाए जाएंगे ताकि लोग अपना स्वास्थ्य चैकअप भी करवा सकें। उन्होंने सांसद संजय भाटिया को जानकारी देते हुए बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की टीमें लगा दी गई हैं और समय रहते सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। बैठक में एएसपी मयंक मिश्रा, एडीसी वीना हुड्ïडा, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, भाजपा नेता गजेन्द्र सलुजा, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Comments