पानीपत आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा सावन माह में रूद्र पूजा का विशेष आयोजन
BOL PANIPAT : आर्ट ऑफ लिविंग पानीपत चैप्टर द्वारा 16 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक पानीपत में भिन्न-भिन्न स्थानों पर रूद्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। रूद्र पूजा के प्रथम दिन रिफायनरी टाउनशिप में रूद्र पूजा कराई गई।इसके पश्चात हुड्डा सेक्टर 11 स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में रूद्र पूजा कराई गई। आज की सायकाल की रूद्र पूजा का आयोजन मॉडल टाउन स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर अनुपम बुटीक पर किया गया जिसका आयोजन गौतम सेतिया व शिल्पी सेतिया द्वारा किया गया पूजा के दौरान गाए गए शिव भजनों भोले की जय जय, शिव जी की जय जय ,ओम जय शिव ओंकारा ,शिव ओम शिव ओम से वातावरण शिवमय हो उठा।
रूद्र पूजा के बारे में बताते देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर शिक्षिका दीपिका डावर ने बताया कि वेद-शास्त्रों के अनुसार, सावन माह भोलेनाथका प्रिय माह होता है। इस माह में शिव जी को अभिषेक करने से विशेष लाभ मिलता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अभिषेक करने से हर तरह के दुख-दर्द से छुटकारा मिल जाता है। रुद्राभिषेक का मतलब हुआ है भगवान रुद्र का अभिषेक करना यानी शिवलिंग पर रुद्र मित्रों के साथ अभिषेक करना। सावन मास में रुद्राभिषेक करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। शिवलिंग में अभिषेक जल, दूध के अलावा कई चीजों से किया जाता है जिसका फल अलग-अलग होता है।रूद्र पूजा भगवान शिव की आराधना की एक प्राचीन पद्धति है ऐसी मान्यता है कि यह पूजा बुराइयों का विनाश करने के साथ-साथ ग्रह दोष निवारण भी करती है एवं मनोकामना की पूर्ति करती है इस सामूहिक रूद्र पूजा के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न टीचर्स वालंटियर मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

Comments