Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान के लिए रक्त वीरों को सलाम : संजय अग्रवाल

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में 12 वे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हेल्पज ऑर्फन और महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया जिसमें पानीपत रेड क्रॉस एवं कल्पना चावला हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप को सफलतापूर्ण संपन्न किया गया जिसमें लगभग 180 के करीब यूनिट एकत्रित की गई। वही महाराज अग्रसेंस चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि आज हमारे देश का युवा पूर्ण रूप से जागरूक है जो रक्तदान कर देश नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज जिस प्रकार से महाराज अग्रसेंस चैरिटीबल ट्रस्ट और हेल्पेज ऑर्फंस द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह समाज के लिए बड़ा ही खुशी का विषय है रक्तदान महादान का रूप है आज जिस प्रकार से इस ब्लड डोनेशन कैंप के अंदर रक्त वीरों में आने वाले समय में जरूरतमंदों के लिए रामबाण का कार्य किया है आज सभी रक्त वीरों को दिल से सलूट है। वही हेल्पज ऑर्फन्स संस्थापक मनन सिंगला ने बताया कि आज हमारी संस्था द्वारा 12वीं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में किया गया जिसमें लगभग 180 के करीब यूनिट एकत्रित की गई। ऐसे में कैंप के अंदर आए सभी रक्त वीरों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार जो आज रक्त देकर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सामने आए प्रयास से न जाने आज कितने जान बचेगी। वही आज ब्लड डोनेशन कैंप में आए सभी अतिथियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद जिनकी बदौलत हमारी संस्था के सभी साथियों एवं पदाधिकारी का हौसला बढ़ता जा रहा है।

Comments