श्री संत द्वारा हरि मन्दिर के प्रांगण में 26 मार्च से 02अप्रैल तक चलेगा संत समागम
BOL PANIPAT : 26 मार्च 2022, श्री संत द्वारा हरि मन्दिर के प्रांगण में नव विक्रमी सम्वत के उपलक्ष्य में संत समागम परम पूज्य 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल वाले) की अध्यक्षता में दिनांक 26-3-2022 से 02-4-2022 तक चलने वाले कार्यक्रम में आज 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि एक राजा था जिसकी एक बेटी थी जब उसकी बेटी बड़ी हुई थी तो उसने उसकी शादी के बारे में कोई चिंता नहीं की। काफी उम्र बीत जाने के बाद राजकुमारी को सेनापति के लड़के से प्रेम हुआ तथा एक दिन दोनों ने तय किया कि वे रात में इस राज्य से भाग जायेंगे। उसी रात राजा की नर्तकी ने नृत्य करते हुए एक दोहा पड़ा कि बहुत गई -थोड़ी रही, थोड़ी भी कट जाई, थोड़ी देर के कारने-कहीं कलंक नहीं लग जाई। यह सुनकर राजकुमारी को अपनी गलती का अहसास हुआ तथा उसने अपने सब आभूषण उस नर्तकी को दे दिए। यह देखकर राजा ने राजकुमारी से इसका कारण पूछा तो उसने इसका सारा हाल कह सुनाया। राजा को भी अपनी गलती का अहसास हुआ तथा उसका विवाह उसके इच्छित वर से करवा दिया।
आज के कार्यक्रम में प्रधान रमेश चुघ, हरनाम चुघ, उत्तम आहूजा, जगदीश जुनेजा, दर्शन रामदेव, करमसिंह रामदेव, शाम सपड़ा, ईश्वर लाल रामदेव, हरनारायण जुनेजा, अमर वधवा, सोनू खुराना, गोल्डी बांगा, गुलशन नन्दवानी, गोपी मेंहदीरत्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रधान रमेश चुघ ने बताया कि कल दिनांक 27 मार्च को संत भाई नरैण सिंह सेवा सोसायटी द्वारा शाम 4 से 7 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा तथा सभी कार्यक्रम के बाद अतुट लंगर वरताया जाएगा।

Comments