Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी की जैरे सरपरस्ती में सुबह दरगाह कलंदर साहब मे जाकर दूध की रस्म अदा की गई।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज दिनांक 03-01-2023 को हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुद्दीन शम्सुलअर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपत्ती के तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक के दूसरे दिन अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेल्फेयर सोसायटी (रजि.) के अध्यक्ष, सज्जादानशीन व मुतवल्लि जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी की जैरे सरपरस्ती में सुबह दरगाह कलंदर साहब मे जाकर दूध की रस्म अदा की गई। बाद समाज असर दरगाह जलालुद्दीन कबिरुल औलिया मखदूम साहब में कुल शरीफ हुआ इसके बाद हजारो अकीदतमंदो के साथ चादर मुबारक का जुलूस कलंदर चौक होता हुआ दरगाह शाह विलायत साहब (रह) के मजार पर पहुंचा। जनाव हाजी जुनैद इकराम उति बन्धे भाई ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बादरपोशी की। बाद नमाज मगरिब गुरात शरीफ व गिलाफ पोशी की गई। जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन • साबरी ने देश में अमनो-अमान, शांति, खुशहाली एवं भाईचारे के लिये दुआ कराई। जनाब सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने बताया कि यह हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुद्दीन शम्सुल अर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपती का 743वा उर्स मुबारक है जो कि हर साल अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेल्फेयर सोसायटी (रजि.) के मेरे इंतेजाम मनाया जाता है जिसमे देश-विदेश व दूर-दराज से लाखो अकीदतमंद/ जायरीन आते हैं जिनके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी सोसायटी द्वारा की जाती है। बाद नमाज ईशा महफिल-ए-शमा/ कव्वालियो का आयोजन किया गया जिसमे देश के जाने-माने कव्वालो ने शिरकत की और देर रात तक अपने सुफीयाना कलामो से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर दरगाह के मुख्य खादिम जनाब सय्यद हामिद हुसैन साबरी, शाकिर अली अंसारी एड्वोकेट, सुरेश कुमार कांगडा, हाजी जुनैद इकराम उर्फ बन्टी भाई, हाजी तालिब साबरी, सोहराब साबरी, कारी नसीम साबरी, फहीमुद्दीन सैफी, अन्जु साबरी, वसीम, इसरार, अजय पुनिया, रिग्मि शर्मा, मास्टर आलम, मास्टर सिराज, फहीम, आमिर, सतमान. अयान आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Comments