Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


सतनारायण बंसल वैश्य एजुकेशन सोसायटी समालखा के प्रधान चुने गए 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at February 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा | वैश्य एजुकेशन सोसायटी समालखा पिछले कई दशकों से समालखा व आस-पास के समाज को शिक्षित करने के लिए कार्य करती आ रही है। सोसायटी के चुनावों में प्रधान सतनारायण बंसल व सचिव सुमेश जैन, महाराज अग्रसेन स्कूल के प्रधान अशोक गुप्ता, उपप्रधान अमित गर्ग एवं सचिव ईश्वर चंद्र को निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की। वहां पर उपस्थित लोगों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष को अवगत भी करवाया। डॉ अर्चना गुप्ता ने उन्हें विश्वास दिलवाया की उनकी बात उचित स्थान पर रख समस्या के समाधान का हर सम्भव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा दस्तावेजीकरण विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख सौरभ गुप्ता, पुर्व चैयरमेन शिवकुमार जैन, मण्डल अध्यक्ष सुशील जिंदल, नीरज गोयल, तरुण व महावीर दहिया, बलिंद्र मराठा व जगदीश रमन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments