Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रिश्वत मांग रहे थे एसडीओ और जेई . एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 9, 2023 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : पब्लिक हेल्थ के दफ्तर में पानीपत विजिलेंस (एंटी करप्शन ब्यूरो ) की टीम ने रेड मार कर एसडीओ और जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पानीपत विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि चुलकाना के ठेकेदार की शिकायत के आधार पर कार्रवाही के तहत रेड मारी गयी। दोनों ने ठेकेदार से बिल पास करने की एवज रिश्वत की मांग की थी। पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी 1.20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़े गए हैं। विजिलेंस ने एसडीओ से रिश्वत के 20 हजार रुपए और जेई से 1 लाख रुपए बरामद किए गए।  एसडीओ  सूबे सिंह व जेई श्याम लाल को समालखा के पंचवटी कॉलोनी स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर तहसील कैंप स्थित विजिलेंस दफ्तर ले जाया गया।  

जानकारी देते हुए पानीपत विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि चुलकाना के ठेकेदार ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सीवरेज-पानी कनेक्शन के सरकारी टेंडर लेते हैं। उनके काम के बिल पास करने की एवज में पब्लिक हेल्थ के  एसडीओ और जेई रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत पर रिश्वतखोर कर्मचारियों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ट्रैप लगाकर कार्यालय में रेड की गई। रेड के दौरान दोनों को 1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओ सूबे सिंह की डिमांड 2 लाख की थी। जबकि पूरी बिल राशि पर  जेई  श्याम लाल 10-15% की डिमांड कर रहा था। शिकायतकर्ता ठेकेदार का भाई पहले ठेकेदार था। जिसका 2021 में कोरोना काल में देहांत हो गया था।

इसके बाद भाई-भाभी इस काम को आगे संभालने लगे। उसकी कुल 80-85 लाख की पेमेंट पेंडिंग थी जबकि 25 लाख की राशि खाते में आ चुकी है। बकाया पेमेंट देने की एवज में  एसडीओ और जेई ने रिश्वत की मांग की थी।

Comments