Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गौशाला के दानपात्र से चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार. 2 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अप्रैल 2023, सीआईए टू की टीम ने सिवाह स्थित कर्मयोगी श्री कृष्ण गौशाला के दानपात्र से नगदी चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को बीती देर साय राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र शमशाद निवासी राजीव कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद ने बताया कि सीआईए टू की टीम ने गौशाला के दानपात्र से चोरी करने वाले आरोपी रईस पुत्र इदरीश निवासी राजीव कॉलोनी को गत 26 मार्च को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी उस्मान पुत्र शमशाद व फारूख निवासी राजीव कॉलोनी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी रईस के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व हिस्से में आए चोरी के रूपए में से बचे 4 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी रईस को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी उस्मान व फारूख की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू की टीम ने आरोपियों के संभावित ठीकानों पर दबिश देते हुए शुक्रवार को आरोपी उस्मान को राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी रईस व फारूख के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया गौशाला के दानपात्र से चोरी किये 60 हजार रूपए में से उसके हिस्से में 20 हजार रूपए आए थे। जिसमें से ज्यादातर पैसे उसने नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 2 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी उस्मान को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में रविंद्र पुत्र जगदीश निवासी सिवाह ने शिकायत देकर बताया था की वह गांव सिवाह स्थित कर्मयोगी श्री कृष्ण गौशाला का प्रधान है। 23 मार्च की सुबह गौशाल के सचिव राजबीर पुत्र सुबेसिंह निवासी सिवाह ने उसको गौशाला में चोरी होने बारे सूचना दी। अज्ञात चोर रात के समय गौशाला से दो हुक्के, एक मोबाइल फोन व दानपात्र से करीब 65 हजार रूपए चोरी कर ले गए। रविंद्र की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments