Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पर्स चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने गांधी मंडी में यात्रा में शामिल हुए युवक की जेब से पर्स चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी गढ़ सरनाइ के रूप में हुई।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि किशनपुरा चौकी में वार्ड 15 निवासी अशोक पुत्र धर्मचंद ने शिकायत देकर बताया था कि वह 2 जनवरी 2023 को गांधी मंडी में आयोजित गुरुजी की यात्रा में शामिल हुआ था। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी व करीब 12 हजार रूपए कैश था। अशोक की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान में धर्म पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि बीते वर्ष सितंबर महीने में किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप पुत्र धन्नाराम निवासी गढ़ सरनाई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने गांव निवासी साथी आरोपी विकास उर्फ विक्की के साथ मिलकर पर्स चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को कोर्ट में पेश कर जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी विकास उर्फ विक्की की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश लेकर आरोपी विकास उर्फ विक्की को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए पर्स में मिले 11 हजार रूपये उसने व साथी आरोपी प्रदीप ने दो बराबर हिस्सों में बाट कर सारे पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी विकास उर्फ विक्की को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments