ट्यूबवेल की तार व नालियों के जाल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 5 वारदातों का खुलासा.
2 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की एक ऑटो बरामद.
BOL PANIPAT , 05 मई 2023, सीआईए टू की टीम ने चोरी करने वाले दो आरोपियों का बीती देर साय एनएफएल नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी खेतों से ट्यूबवेल की तार व गांव में नालियों से लोहे के जाल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने में सक्रिय थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश पुत्र रामधन निवासी मलिकपुर सोनीपत व मोनू पुत्र शंकर निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की 5 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी रमेश के पास खुद की ऑटो है। दोनों आरोपी रात के समय ऑटो लेकर निकलते और खेतों से टयूबवेल की तार व गांव में नालियों पर रखे लोहे के जाल चोरी कर राह चलते कबाड़ी को बेचकर पैसों को बाट लेते थे। आरोपियों ने ज्यादातर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए।
आरोपियों के कब्जे से बचे 1हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की एक आटो बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक ऑटो लेकर एनएफएल नाका के नजदीक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियो ने बीती 13 मार्च की रात गांव ताजपुर में नाला पर रखे लोहे के दो जाल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में गांव ताजपुर के सरपंच दलीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में खेतों से ट्यूबवेल की तार व गांव में नालियों से लोहे के जाल चोरी करने की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ.
- दोनों आरोपियों ने मिलकर 13 मार्च की रात गांव ताजपुर में नाला पर रखे लोहे के दो जाल चोरी किये। गांव के सरपंच दलीप की शिकायत पर थाना बापौली में मुकदमा दर्ज है।
- दोनों आरोपियों ने मिलकर मार्च 2022 में गांव दिवाना में नालियों पर रखे लोहे के 6 जाल चोरी किये। गांव के सरपंच देवेंद्र की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।
- दोनों आरोपियों ने मिलकर 31 दिसम्बर 2022 की रात कारद गांव के खेतों से एक ट्यूबवेल की मोटर चोरी की। थाना इसराना में गांव कारद निवासी रामेहर पुत्र लिच्छा राम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- दोनों आरोपियों ने मिलकर 20 फरवरी की रात गांव निम्बरी में सरकारी स्कूल से ट्यूबवेल की 50 फुट लंबी तार चोरी की। टयूबवेल ऑपरेटर सुरजीत निवासी निम्बरी की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
- दोनों आरोपियों ने मिलकर 11 मार्च की रात गांव मनाना में खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी की। थाना समालखा में मनाना निवासी सतीश पुत्र धर्मबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments