जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने नए पैनल अधिवक्तों का किया मार्गदर्शन
BOL PANIPAT , 17 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने शुक्रवार को नये पैनल अधिवक्ताओ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में उन्होंने अधिवक्ताओं को लीगल ऐड केसों की पैरवी करने को लेकर कानून कायदों के बारे में अवगत कराया और उनको अधिवक्तों से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के दौरान आने वाली समस्याओं को शांतिपूर्वक निपटाने का सुझाव दिया।
उन्होंने अधिवक्तों को लीगल ऐड रजिस्टर में उनको दिए हुए केसों की हर तारीख की एंट्री दर्ज करने के बारे में अवगत कराया और साथ साथ यह भी कहा कि उनको दिए हुए क्रिमिनल केसों में एप्लिकेंट की सहमति से उनकी बेल जल्द से जल्द संबंधित मान्ïनीय अदालत में लगाये। इस कार्यशाला में सौरव जग्गा अधिवक्ता ने नए पैनल अधिवक्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय, हरियाणा तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं जैसे कि गिरफ्तारी पूर्व कानूनी सहायता, मॉडल प्रॉसिक्यूशन स्कीम, रिमांड के समय आरोपी को दी जाने वाली अधिवक्ता की सुविधा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अधिवक्तों को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में आने वाले हर जरूरत मंद को कानूनी सेवाएं प्रदान करना हमारा प्रथम धर्म एवं कार्य है इसको हमें सच्ची निष्ठा के साथ पूर्ण रूप से करना चाहिए।

Comments