Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के तीन एनसीसी कैडेट्स का ‘थल सैनिक कैंप-2022’ के लिए चयन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 4, 2022 Tags: , , , ,

कैडेट साहिल मान, अभिषेक और स्नेहा देसवाल करेंगे लाडवा (कुरुक्षेत्र) में आयोजित होने वाले कैंप में कॉलेज का प्रतिनिधित्व

BOL PANIPAT :एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के तीन एनसीसी कैडेट्स साहिल मान, अभिषेक और स्नेहा देसवाल का चयन 06 से 15 जुलाई तक जवाहर नवोदय विधालय निवारसी लाडवा (कुरुक्षेत्र) में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप-2022 के लिए हो गया है जो कॉलेज के लिए हर्ष का विषय है. तीनों कैडेट्स का चयन 30 जून को मोती लाल नेहरु क्रीडा स्कूल सोनीपत में आयोजित सीएटीसी कैंप में सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. लिखित परीक्षा एवं उच्चतम शारीरिक मापदंडों के आधार पर इन कैडेट्स का चयन कर्नल अनिल यादव की देख-रेख में हुआ. कॉलेज प्रांगण पहुँचने पर तीनों कैडेट्स का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ) बलजिंदर सिंह, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो मयंक अरोड़ा, डॉ एसके वर्मा एवं अन्य प्राध्यापकों ने किया और उन्हें बधाई एवं कैंप के लिए शुभकामनाये संप्रेषित की.

कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने भी अपने सन्देश में तीनों कैडेट्स की उपलब्धि को कॉलेज के लिए गर्व का अवसर बताया. तीनों ही कैडेट्स 06 जुलाई को अपनी प्रतिभा और कौशल का जलवा दिखाने कैंप के लिए रवाना होंगे. विदित रहे की इस कैंप में चयनित होना हर एनसीसी कैडेट का सपना होता है और सैकड़ों कैडेट्स को पछाड़ते हुए एक कॉलेज से 3 कैडेट्स का चुना जाना वाकई में फक्र का विषय है.

एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने सन्देश में कहा की साहिल मान, अभिषेक और स्नेहा देसवाल ने इस कैंप के लिए चयनित होकर दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है. कॉलेज एनसीसी का भविष्य बहुत उज्जवल है और इससे ही हममे अनुसाशन एवं ईमानदार कर्म की भावना पैदा होती है. एनसीसी से न सिर्फ हमारा तन स्वस्थ रहता है बल्कि यह जीवन की चुनौतियों का सामना करने का हौंसला भी हमें देता है. परिपक्वता एवं आत्मविश्वास के लिए एनसीसी बहुत सहायक है और कॉलेज प्रसाशन अपने कैडेट्स को सैदेव नए आयाम प्रदान करता रहेगा. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणा से भरपूर वक्तव्य में तीनों कैडेटस को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने एवं कैंप में जगह बनाने पर बधाई दी. उन्होनें कहा की पढ़ाई जरूरी है इसमें कोई दो राय नहीं है परंतु दूसरी गतिविधिओं के बिना भी जीवन अधूरा है. एनसीसी की गतिविधियों से न सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि इसी के कारण हमारा मस्तिष्क भी मुस्तैद एवं सकारात्मक रहता है. स्वस्थ शरीर में ही सुंदर दिमाग का निवास है. एसडी पीजी कॉलेज ने हमेशा एनसीसी को बढ़ावा दिया है और यहाँ के कैडेट्स ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर कॉलेज का भरपूर नाम रोशन किया है. सेनाओं, पुलिस और अन्य सेवाओं में एनसीसी के लिए पद भी आरक्षित किए जाते है. कॉलेज के इन तीनों कैडेट्स ने सफल प्रयासों के दम पर इस कैंप में जगह बनाने में सफलता हासिल की है.

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ बलजिंदर सिंह ने कहा की आज के दौर में विभिन्न राज्य सरकारें एवं केंद्र पेशेवर व्यवसायिक कॉलेजों में एनसीसी कैडेटों के लिए विशेष स्थान रखते हैं और रोजगार में भी प्रोत्साहन देते हैं. सर्वोत्कृष्ट एनसीसी कैडेटों को राज्य सरकारें छात्रवृति एवं नगद प्रोत्साहन भी प्रदान करती हैं. एनसीसी का हिस्सा बने हर कैडेट को एनसीसी से कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलता है. इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य जिनमें डॉ बलजिंदर सिंह, डॉ मुकेश पूनिया, डॉ एसके वर्मा, दीपक मित्तल मौजूद रहे.

Comments