“A Train to Pakistan” विषय पर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) कॉलेज में एम.ए. इंग्लिश के विद्यार्थियों के लिए खुशवंत सिंह द्वारा रचित “A Train to Pakistan ” विषय पर रेखा शर्मा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें एम. ए. इंग्लिश फाइनल और एम.ए. इंग्लिश प्रीवियस के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया । प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कार्य की सराहना करते हुए बताया कि साहित्य का अपना ही एक महत्व होता है क्रिएटिव स्किल्स डेवलप करने के लिए साहित्य का अध्ययन करना आवश्यक होता है । साथ ही उन्होंने प्रेजेंटेशन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है | यह दूसरे बच्चों के लिए भी आगे बढ़ने का प्रेरणा स्त्रोत है साथ ही उन्होंने बच्चों को लिटरेचर का महत्व बताया और भविष्य में उन्हें लिटरेचर में ही आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर मंच संचालन एक्टिविटी इंचार्ज रेखा शर्मा ने किया । इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments