Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी केदार दत्त ने किया जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन का पदभार ग्रहण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 3, 2025 Tags: , , , , ,

-बालकों से जुड़े विषयों को लेकर दिखाई जाएगी संवेदनशीलता: केदार दत्त।

BOL PANIPAT, 3 अक्टूबर। जिला बाल कल्याण समिति के नव नियुक्त चेयरमैन केदार दत्त ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, समिति के अन्य नवनियुक्त सदस्यगण तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष केदार दत्त ने कहा कि बाल कल्याण समिति बालकों के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वे समिति के माध्यम से जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए सतत कार्य करेंगे तथा विशेष रूप से बेसहारा, अनाथ, शोषित व लाचार बच्चों की सहायता हेतु प्रभावी कदम उठाएंगे। समिति के सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और जिले में बाल हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
केदार दत्त कौशिक ने आश्वस्त किया कि समिति बाल संरक्षण अधिनियम के तहत अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगी। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन केदार दत्त द्वारा अधिकारियों के साथ आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा बच्चों के पुनर्वास और देखरेख के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिवक्ता केदार दत्त कौशिक विगत 20 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं और उन्होंने गरीब बच्चों की पढ़ाई के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और समाज की अन्य भूमिकाओं में सराहनीय योगदान भी दिया है।

Comments