Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रत्येक गांव में बनेंगे महिला शक्ति केन्द्र: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 8 जून। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिले के सभी ग्राम सचिवों के साथ लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में बैठक की। उन्होंने ग्राम सचिवों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार जिले के हर गांव में महिला शक्ति केन्द्र बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी ग्राम सचिवों को आदेश देते हुए कहा कि महिला शक्ति केन्द्र के लिए हर गांव में पंचायती जमीन पर रेजोल्यूशन बनाकर जल्द से जल्द सम्बंधित बीडीपीओ कार्यालय में भेजें ताकि इस योजना पर जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस मुहिम के अनुसार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हर गांव में महिला शक्ति केन्द्र महिलाओं की आवाज बनेगा। इन केन्द्रों पर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें हर सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन महिला शक्ति केन्द्रों का रखरखाव प्रदेश सरकार की हिदायतों अनुसार ग्राम पंचायतों के अधीन रहेगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद व बीडीपीओ सनौली ब्लॉक रविन्द्र मलिक, बीडीपीओ पानीपत ब्लॉक पूनम चंदा, इसराना ब्लॉक बीडीपीओ जितेन्द्र शर्मा, समालखा ब्लॉक बीडीपीओ रितु लाठर आदि उपस्थित रहे।

 स्वामीत्व सरकार की महत्वकांक्षी योजना: उपायुक्त

जिला उपायुक्त ने जिला के सभी ग्राम सचिवों की बैठक लेते हुए कहा कि स्वामीत्व योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत सभी लोगों को इस जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। इसलिए इस कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की कौताही नही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसलिए सभी ग्राम सचिव सम्बंधित विभागों के साथ मिलकर इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि जल्द से जल्द प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ हर नागरिक तक पहुंच सकें।

Comments